फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव का बजा बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कचहरी में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव के लिए बिगुल बज गया है। मंगलवार को 11 पदों के लिए तीनों गुटों के 33 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। चुनाव में 1368 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के 15 दिसंबर को होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए कचहरी परिसर में 11 दिसंबर से प्रक्रिया शुरू हो गई। 11 दिसंबर को शाम 4 बजे तक उम्मीदवारों ने निर्धारित शुल्क जमा कर नामांकन पत्र प्राप्त किए। मंगलवार को नामांकन जमा कराए गए। चुनाव में तीनों गुटों ठाकुर बिशंभर सिंह गुट, प्रगतिशील अधिवक्ता मंच और अधिवक्ता एकता मंच ने सभी 11 पदों के लिए अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे। 11 पदों के लिए 33 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी केवी सैनी ने बताया कि 13 दिसंबर को नामांकन वापसी और 15 को मतदान होगा। 16 दिसंबर को मतगणना कर विजेताओं की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष के एक-एक पद के लिए चुनाव होना है। जबकि, सहसचिव, सीनियर गवर्निंग काउंसिल तथा जूनियर गवर्निंग काउंसिल के दो-दो पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है।
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी केपी सैनी, सहायक चुनाव अधिकारी मेघराज सिंह चौहान, अक्ष्यमित्र वत्स, मुनव्वर आफताब की देखरेख में संपन्न कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दो वर्ष से ठाकुर विशंभर गुट का कब्जा
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अन्य प्रमुख पदों नेे पिछले दो साल से ठाकुर विशंभर सिंह गुट का ही कब्जा रहा है। इस वर्ष ठाकुर विशंभर सिंही गुट के अखिलेश अग्रवाल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए
अरविंद शर्मा (ठाकुर विशंभर सिंह गुट)
अशोक कुमार पोसवाल (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच)
रामपाल शर्मा (अधिवक्ता एकता मंच)

महासचिव पद के लिए
स्वराज सिंह (ठाकुर बिशंभर सिंह गुट)
जीशान अजीम (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच)
जयवीर सिंह पुंडीर (अधिवक्ता एकता मंच)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए
अनिल कुमार माहेश्वरी (ठाकुर विशंभर सिंह गुट)
सतीश त्यागी (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच)
प्रमोद कुमार (अधिवक्ता एकता मंच)

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए
अमित कुमार (ठाकुर विशंभर सिंह गुट)
अखिलेश शर्मा (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच)
जरीन (अधिवक्ता एकता मंच)

सहसचिव पद के लिए
शबाना बारी (ठाकुर विशंभर सिंह गुट)
शक्ति सिंह सैनी (ठाकुर विशंभर सिंह गुट)
अजय कुमार (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच)
पारुल सिंघल (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच)
बेबी बीना सिंह (अधिवक्ता एकता मंच)
जोगिंदर सिंह (अधिवक्ता एकता मंच)

कोषाध्यक्ष पद के लिए
निशांत त्यागी (ठाकुर विशंभर सिंह गुट)
उपदेश अग्रवाल (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच)
रविदत्त शर्मा (अधिवक्ता एकता मंच)

वरिष्ठ गवर्निंग कौंसिल सदस्य के लिए
राम स्वरूप भास्कर (ठाकुर विशंभर सिंह गुट)
मुनीश शर्मा (ठाकुर विशंभर सिंह गुट)
दलजीत सिंह कोचर (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच)
अनंग पाल सिंह (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच)
जय भगवान कन्नौजिया (अधिवक्ता एकता मंच)
रविंद्र कुमार सिंघल (अधिवक्ता एकता मंच)

कनिष्ठ गवर्निंग कौंसिल पद के लिए
सचिन सलूजा (ठाकुर विशंभर सिंह गुट)
विवेक कौशिक (ठाकुर विशंभर सिंह गुट)
पंकज शर्मा (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच)
आयशा हाशमी (प्रगतिशील अधिवक्ता मंच)
संजय मौर्य (अधिवक्ता एकता मंच)
राहुल देव वर्मा (अधिवक्ता एकता मंच)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें