फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप के झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बुधवार की रात करीब आठ बजकर 50 मिनट पर भूकंप के झटके लगने से लोग दहशत में आ गए। कई लोग अपने मकानों से बाहर निकल आए। थोड़ी ही देर में भूकंप आने की खबर सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गई। लोगों ने अपने परिचितों को फोन कर हालचाल पूछा।
विज्ञापन

जैन कॉलेज रोड निवासी विनीत अपने परिवार के संग टीवी देख रहे थे। इसी दौरान उनका सोफा हिलने लगा। सेचा कि अन्य लोगों की वजह से हिल रहा होगा। मगर इसी दौरान उनकी नजर छत पर लटके पंखे पर पड़ी जो जोर-जोर से हिल रहा था। इससे उन्हें अहसास हुआ कि भूकंप है। जिसके बाद पूरा परिवार बाहर निकल आया। हालाकि झटके काफी हल्के थे, मगर इसके बावजूद लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर भूकंप की सूचना वायरल हो गई। कई लोगों ने परिचितों को फोन कर हाल जाना। उधर, देहात से भी भूकंप की सूचनाएं आई। नकुड़, रामपुर मनिहारान, सरसावा, गागलहेड़ी और बेहट से भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की जानकारी मिली। चूंकि झटके हलके थे। ऐसे में काम करते और सड़क पर चलते लोगों को महसूस नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें