फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख, समृद्धि और शांति की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। सहारनपुर मार्ग स्थित श्री साईं मंदिर में भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्री शिव साईं संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार सुबह मंदिर में जनकल्याण यज्ञ का आयोजन किया गया। इससे पूर्व बाबा का स्नान कराकर उन्हें वस्त्र अर्पित किए गए। यज्ञ मुख्य यजमान अमित गर्ग और उनकी धर्मपत्नी मान्या गर्ग ने संपन्न कराया। ललित भारद्वाज पुरोहित रहे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर बाबा से विश्व शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। धर्मध्वजा प्रतिष्ठापित करने के उपरांत बाबा को भोग लगाकर श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा के सानिध्य में भंडारे का शुभारंभ किया गया। संस्था अध्यक्ष मुकेश गोयल, राकेश गर्ग, शशांक गोयल, विजय गर्ग, कर्म सिंह गुप्ता, मा. यशपाल सैनी, अशोक गुप्ता, राजेश गोयल, आशीष आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें