फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म को प्रदर्शित करने पर आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच की महानगर इकाई द्वारा एक दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। पद्मावती फिल्म को सहारनपुर में प्रदर्शित करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंच क्षेत्रीय निदेशक स्वामी आनंद महाराज मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। हिंदुत्व के विरुद्ध आंतरिक व बाह्य चुनौतियों विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वामी आनंद महाराज ने कहा कि आज हिंदू समाज के समक्ष साम्यवादी ईसाई मिशनरी व इस्लामिक शक्तियां एक साथ चुनौती के रूप में खड़ी है। अनेक प्रकार से हिंदू समाज को हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है, जो एक चुनौती है। महानगर अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने पिछले छह माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। चेतावनी दी कि यदि पद्मावती फिल्म को सहारनपुर में प्रदर्शित करने का प्रयास किया तो आंदोलन किया जाएगा। गिरीराज राणा, मुकेश गर्ग, संदीप पुंडीर, कपिल मल्होत्रा, अभिषेक राणा, संजूपाल, अनुज बंसल, बबली देवी, सीमा पासवान, सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल कश्यप, रमेश, नानक गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें