सपा में रेशमा अंबेहटा नगर
पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोेषित
अंबेहटा। कांग्रेस एवं बसपा के बाद सोमवार को सपा ने भी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सपा नेता नईम अहमद की पत्नि रेशमा को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाने संबंधी सूचना पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नईम अहमद को भेज दी है। अब भाजपा के उम्मीदवार पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कांग्रेस निवर्तमान चेयरमैन इनाम शाकिर की पत्नि गुलशाना एवं बसपा रानी सैनी को पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। पूर्व चेयरमैन मोहम्मद यामीन के रालोद में चले जाने से रालोद की ओर से उनकी उम्मीदवारी को लेकर अटकलें तेज हुई हैं। लेकिन भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार का कहना है कि एक मुस्लिम प्रत्याशी सहित तीन नाम हाईकमान को भेजे जा चुके हैं। फैसला हाईकमान को करना है। दूसरी ओर पूर्व चेयरमैन राजकुमार खुराना अब नगर पंचायत के सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने पर्चा भी खरीद लिया है। इसके अतिरिक्त बसपा का टिकट मांग रहे अजय रूहेला भी अपनी पत्नी सपना रुहेला को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।