फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
साप्ताहिक पैठ में अतिक्रमण बना जी का जंजाल
विज्ञापन


अंबेहटा। प्रत्येक सोमवार को कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में अतिक्रमण की समस्या लोगों के जी का जंजाल बनी है। लोगों ने पैठ में होने वाले अतिक्रमण से निजात दिलाने की मांग की है। कस्बे में प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक पैंठ लगती है। इसमें बहार से दुकानदार फड़ लगाकर सामान बेचते है। इसके अलावा रेहड़ियों पर भी लोग समान बेचते हैं। समस्या यह है कि रेहड़ी वाले बीच रास्ते अपनी रेहड़ियों को खड़ा कर लेते हैं। इससे रास्ता तंग हो जाता है और जाम की समस्या पैदा हो जाती है। रेहड़ियों को हटाने को लेकर अक्सर दुकानदारों और रेहडियों वालों के बीच नोकझोंक भी हो जाती है। दुकानदारों ने बाजार में निशानदेही कराकर पैठ वाले दिन होने वाले अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने की मांग की है। इस विषय मे अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार से बात की गई तो उन्होंने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें