मां शाकंभरी की प्रतिमा के साथ की नगर परिक्रमा
चिलकाना (सहारनपुर)। सुल्तानपुर में मां शाकंभरी देवी की प्रतिमा स्थापित करने से पूर्व मां की प्रतिमा की बैठक के साथ नगर परिक्रमा करते हुए शोभायात्रा निकाली।
बृहस्पतिवार दोपहर को सुल्तानपुर के काठीवाला स्थित माता के मंदिर में मां शाकंभरी देवी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए बैंडबाजों के साथ प्रतिमा की नगर परिक्रमा शुरू हुई। ट्रैक्टर-ट्राली पर भव्य रूप से सजाई गई माता की प्रतिमा को स्थापित किया गया था। शोभायात्रा नगर परिक्रमा करती हुई ग्राम देवता खेड़ा स्थल तक पहुंची जहां माता की पूजा-अर्चना की गई। दोपहर बाद शोभायात्रा मंदिर जी पर आकर संपन्न हुई। वाराणसी से आए विद्वानों ने पंडित आशीष कुमार शुक्ल के नेतृत्व में माता की पूजा और आरती की। इसके बाद मंदिर में प्रतिमा को स्थापित कराया गया। पंडितों ने मां दुर्गा सप्तसती का अविरल पाठ किया। मुख्य यजमान बुल्ला भगत, वीरेंद्र जैन, ताराचंद, बसंत गुप्ता, मुकेश कुमार, डा. हुकुम सिंह, राजकुमार सैनी, चंदा, गौरव जैन, सुरेश, राजपाल आदि रहे।