फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंदुकी में त्यागी समाज के लोगों पर एक तरफा कार्रवाई निंदनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा नेता मनीष त्यागी ने केंदुकी प्रकरण में पुलिस द्वारा त्यागी समाज के लोगों पर की गई एक तरफा कार्रवाई की निंदा की। कहा कि यदि पुलिस ने निर्दोष लोगों पर दर्ज झूठे मुकदमे खारिज नहीं किए तो मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा। शिक्षक नगर स्थित आवास पर मंगलवार को मनीष त्यागी ने त्यागी समाज के लोगों को विश्वास दिलाया कि केंदुकी प्रकरण में किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने दी जाएगी। उत्पीड़न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई कराई जाएगी। त्यागी ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान त्यागी समाज के लोगों का पांच वर्ष तक जमकर उत्पीड़न किया गया। फर्जी मुकदमे कराकर निर्दोष लोग जेल भेजे गए। त्यागी ने आरोप लगाया कि प्रधान पक्ष के लोगों द्वारा केंदुकी में त्यागी समाज के लोगों पर ही जानलेवा हमला किया गया था, जबकि पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए उल्टे त्यागी समाज पर एक तरफा कार्रवाई कर दी। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराएगा। इस मौके पर त्यागी, नीटू त्यागी, अनुज त्यागी, राकेश कुमार, ब्रिजेश कौशिक, राजेश कौशिक, राहुल उर्फ पिंकी, दीपक कुमार, अमरीश त्यागी, डा. राजीव त्यागी, मुकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें