सहारनपुर। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को संकल्प लेकर अपनी पूरी ताकत के साथ उसमें जुट जाना चाहिए। कहा कि संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता। वह शुक्रवार को जेवी जैन कॉलेज में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
प्रबंध समिति सचिव मोहित जैन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डिंपल, प्रतिभा, मिनाक्षी ने सरस्वती वंदना से किया। विकास और आकांक्षा ने गुरु वंदना पर लघु भाषण दिया। प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. शशि नौटियाल और डॉ. वंदना रूहेला ने किया। कार्यक्रम में डॉ. आईसी जैन, डॉ. वकुल बंसल, डॉ. अनुजा अग्रवाल, डॉ. ज्योति सिंह, सीमा मिश्रा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. ममता सिंघल, डॉ. श्वेता बंसल आदि मौजूद रहीं।