फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कारण कामों को लम्बित रखने वालों पर होगी कार्रवाई-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि जिला उद्योग बंधु की बैठक में लिए गए निर्णयों को अधिकारी गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि बिना किसी औचित्य के उद्योग बंधु की फाइलों को लंबित रखने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर निस्तारित करें।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों को आगामी बैठक से पूर्व निस्तारित किया जाए। विशेष परिस्थिति को छोड़ कर किसी भी स्थिति में प्रकरणों को लंबित ना रखा जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी व्यापार संगठनों एवं उद्योग बंधु समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर बाजारों में हो रहे अतिक्रमण को मुक्त कराएं तथा किसी भी दशा में नया अतिक्रमण न होने दें। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण कर यातायात को बाधित करने वालों को चिन्हित कर सुसंगत धाराओं में उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। नगर निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि वे दिल्ली रोड पर जिला उद्योग कार्यालय के बाहर की क्षतिग्रस्त सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवायें। यह भी निर्देश दिए कि दिल्ली रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में जिला उद्योग कार्यालय के पीछे वाली गली में फैक्ट्री नंबर 11 से 23 तक सबसे सड़क के बाग में हॉट मिक्स प्लांट से सड़क सुधार कार्य को पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले तक बस स्टैंड का स्थान बदल दिया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष सहारनपुर विकास प्राधिकरण, पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह, नगर निगम, विद्युत विभाग, व्यापार कर सहित जिला उद्योग बंधु समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें