फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा और भक्तिभाव से निकाली श्रीकृष्ण शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा नगर में बडे़ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में 3 बैंड, 15 झांकियां, और डांस पार्टियां शामिल रहे। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भारत माता की झांकी एवं पालकी में लड्डु गोपाल विशेष आकर्षण रहे।
विज्ञापन

भारी पुलिस सुरक्षा के बीच श्री सुदर्शन क्लब के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा से पूर्व मोहल्ला बाबूराय स्थित लड्डू गोपाल मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का मुख्य पूजन विधायक प्रदीप चौधरी, श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा, प्रदीप गोयल, नीरज अग्रवाल, मोल्हडमल गर्ग और अर्पित गोयल ने कराया। पूर्व वाइस चेयरमैन ज्ञानेंद्र गर्ग, जिपं. सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, सुधीर अग्रवाल, राकेश गोयल और संजय अग्रवाल द्वारा झंडा पूजन कराया गया। ज्ञानेंद्र गर्ग द्वारा भगवान श्री कृष्ण की आरती उतारी गई। इसके उपरांत राकेश गोयल, संजय अग्रवाल, पीयूष गोयल, विपिन वर्मा और पीरू को संचालन के लिए झंडियां सौंपी गई। सर्वाधिक बोली बोलकर दिनेश मित्तल एवं अंकुश मित्तल ने ठाकुर जी का सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।
इसके उपरांत विधायक प्रदीप चौधरी एवं महंत सुशील शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में तीन बैंड, करीब 15 झांकियां, नासिक ढोल पार्टी के अलावा राजस्थानी लोक कलाकार शामिल रहे। शोभायात्रा मंदिर से आरंभ होकर विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा और जलपान से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। छोटे लड्डू गोपाल पालकी में विराजमान चल रहे थे जबकि मुख्य रथ पर ठाकुर जी के स्वरूप को सजाया गया था। रथ को घोड़ों के बजाय श्रद्धालु स्वयं खींच रहे थे। शोभायात्रा में भारत माता की झांकी के आगे बच्चे तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर झूमते गाते चल रहे थे। संस्था प्रबंधक ब्रजमोहन वर्मा, अध्यक्ष अर्पित गोयल के अलावा दीपांशू गोयल, अनिल नामदेव, विवेक, वैभव अग्रवाल, समर्थ गोयल, सुशील मित्तल, अनमोल बंसल हिमांशु माहेश्वरी, अंकित अग्रवाल, डॉ. अमित गर्ग, शंभू मित्तल, अनुज गर्ग, अनुज तायल आदि का योगदान रहा। कोतवाल राकेश सिंह और एसएसआई भी पुलिस फोर्स के साथ शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें