फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरपुर गढ़ी में छप्परनुमा मकान गिरा, जनहानि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरपुर गढ़ी में छप्परनुमा मकान गिरा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अमरपुर गढ़ी में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का छप्परनुमा मकान गिर गया। गनीमत रही कि मकान के भीतर कोई नहीं था। वरना जानी नुकसान भी हो सकता था। अमरपुर गढ़ी निवासी ईसा का पुत्र शहजाद अपने परिवार के साथ छप्परनुमा मकान में रह रहा था। विगत दिन हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार की सुबह जैसे ही चटख धूप खिली तो मकान अचानक गिर पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि वह बेहद गरीब आदमी है। अब आशियाना भरभराकर गिरने के बाद वह खुले आसमान के नीचे आ गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर तहसील पहुंचे पीड़ित ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें