फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज, आइए आज करें रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन

सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की मानव सेवा को समर्पित पहल के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन बुधवार को होगा। विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित शिविर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा।
अमर उजाला के इस रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम के साथ अन्य अधिकारी, चिकित्सक और गणमान्य नागरिक रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाएंगे। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. सत्यसिंह ने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता हैं। स्वस्थ होने पर 18 साल से लेकर 60 या फिटनेस के आधार पर उससे ज्यादा उम्र में भी रक्तदान किया जा सकता हैं। आपको बता दें कि अमर उजाला कई वर्षों से रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहा है।
विज्ञापन


रक्तदान करने से मुफ्त में होगी विभिन्न जांच
रक्तदान करने से न केवल गंभीर मरीजों को लंबी जिंदगी मिलती हैं, जबकि रक्तदाता की विभिन्न जांच मुफ्त में ही हो जाती हैं। रक्त नमूने के परीक्षण में उच्च या रिक्त रक्तचाप, शुगर, थाइराइड, एचआईवी जैसी जांच स्वत: ही हो जाती हैं।
विज्ञापन


सम्मानित होंगे सभी रक्तदाता
14 जून को रक्तदान करने वालों को अमर उजाला और जिला चिकित्सालय की ओर से सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। यह सर्टिफिकेट न केवल रक्तदाता की भागीदारी का प्रमाण होगा, बल्कि यह अन्य लोगों के लिए रक्तदान में शामिल होने की प्रेरणा भी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें