फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगरीय निकायों में हुआ 71 प्रतिशत मतदान

Thu, 04 May 2023 10:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद के एक मतदान केंद्र पर पहचान पत्र व वोटर पर्ची दिखाते मतदाता
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के 12 नगरीय निकायों में बृहस्पतिवार को मतदान शांतिपूर्ण रहा। सभी निकायों में 9,15,160 मतदाताओं में से 71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। सबसे अधिक मतदान 76.45 प्रतिशत सरसावा में और सबसे कम 52.52 प्रतिशत नगर निगम में हुआ। मतदान में जिले के महापौर, अध्यक्ष, पार्षद एवं सदस्य पदों के 1493 उम्मीदवारों चुनावी रण में हैं। किस के सिर ताज सजेगा, इसका परिणाम मतगणना होने पर 13 मई को आएगा।
विज्ञापन

प्रतिष्ठापूर्ण नगरीय निकायों के चुनाव में बृहस्पतिवार को 1493 प्रत्याशियों के जीत हार का फैसला ईवीएम और मतपेटियों में बंद हो गया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। मतदाताओं ने सुबह सात बजे से मतदान करना शुरू किया। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइन लग गई। सुबह सात बजे से नौ बजे तक जिले के 14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले। सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे के बीच मतदान 14.03 फीसदी बढ़कर 28.02 प्रतिशत तक पहुंच गया। सबसे अधिक मतदान पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच हुआ। इस बीच जिले में मतदान का प्रतिशत 17.63 बढ़कर 45.65 फीसदी हो गया। अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक मतदान प्रतिशत में 11.08 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। तीन से पांच बजे के बीच 10.05 प्रतिशत मतदान हुआ। पांच बजे तक जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदान का प्रतिशत बढ़कर 67.23 फीसदी तक पहुंच गया। शाम छह बजे तक जिले में करीब 71 प्रतिशत मतदान तक पहुंच गया।
विज्ञापन

एक नजर में नगर निकायों के प्रत्याशी
निकाय महापौर / अध्यक्ष पार्षद/ सदस्य
नगर निगम 08 397
नगर पालिका देवबंद 23 159
नगर पालिका नकुड 06 100
नगर पालिका गंगोह 07 85
नगर पालिका सरसावा 06 92
नगर पंचायत अंबेहटा पीर 12 92
नगर पंचायत चिलकाना 02 31
नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 04 121
नगर पंचायत नानौता 05 70
नगर पंचायत बेहट 08 73
नगर पंचायत छुटमलपुर 18 116
नगर पंचायत तीतरों 07 51
योग 106 1387

देवबंद के एक मतदान केंद्र पर पहचान पत्र व वोटर पर्ची दिखाते मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें