सहारनपुर। जनपद में बुधवार को 71 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सबसे अधिक पंत विहार और शिवाजी नगर के हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 9062 हो चुकी हैं। उधर, बुधवार को 89 लोग ठीक भी हुए।
बुधवार को मिले संक्रमितों में पंत विहार के छह, शिवाजी नगर के पांच, सरसावा के चार, भिक्कनपुर, दौराला और विजय नगर के तीन-तीन तथा भायला कला, आवास विकास, गिल कॉलोनी, हकीकतनगर के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा साल्हापुर, कनिका विहार, किशनपुरा, नवाबगंज, नवीन नगर, बृजविहार कॉलोनी, जवाहर नगर, माधोनगर, शारदानगर, सिरसली कलां, मधुबन विहार, भोजेवाला, हरोड़ा, गुजरान गंगोह, रामबाग गंगोह, दंघेड़ी, नकुड़, पशुपति विहार कॉलोनी, हिमालया गोल्ड, प्रेमपुरी, शास्त्रीनगर, डेरा इलाहीपुरा, रेलवे रोड, अंबेहटा शेख, पावर प्लांट देवबंद, स्टार पेपर मिल, मीरपुर, हिम्मतनगर, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, पूजना, किला देवबंद, डीएवी पब्लिक स्कूल जैन कॉलेज रोड, पेपर मिल रोड, दाबकी जुनारदार, आजाद कॉलोनी, ओजपुरा, भागूवाला, गुप्ता मेडिकल स्टोर, गंगोह नगर, वजीर विहार कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी आदि जगहों पर एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।