फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल के भारत को सात साल में भाजपा ने किया बर्बाद: इमरान

विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर विक्रम राणा और जिलाध्यक्ष बन? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस 70 साल में भारत को नई ऊंचाईयों पर ले गई, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने सात साल में देश को बर्बाद कर दिया है। नए कृषि कानून लाकर किसानों का उत्पीड़न करने वाली भाजपा सरकारें अब व्यापारियों के शोषण की तैयारी में है।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थिति कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान इमरान मसूद और कांग्रेसियों ने विक्रम राणा के किसान कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष और डॉ. सुरेंद्र मनिनवाल के जिलाध्यक्ष बनने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इमरान मसूद ने कहा कि देश का अन्नदाता कड़ाके की सर्दी में केंद्र सरकार से अपना अधिकार मांग रहा है, लेकिन संवेदनहीन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें देश को फिर से गुलाम बनाने में लग गई है। एक तरफ आंदोलन कर रहे किसानों को केंद्र सरकार कह रही है कि एमएसपी लागू रहेगी, लेकिन कृषि कानूनों में संशोधन कर इसको कानून में शामिल करने को तैयार नहीं है। सरकार ने बीएसएनएल के टॉवरों को निजी मोबाइल कंपनी के हाथों में दे दिया है, जिससे बीएसएनएल बर्बाद हो गया और एक निजी कंपनी आबाद होती गई। कांग्रेस इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करने वाली है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, पूर्व मंडलीय प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र चौधरी, सुशील कुमार अंबोली, उमा भूषण, संजय वालिया, नसीब खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें