फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 10 दिन में 652 यात्रियों ने निरस्त कराए टिकट

विज्ञापन
सहारनपुर में ठिठरती ठंड और कोहरे में जाती ट्रेन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेनों के कई घंटे तक देरी से चलने के कारण लोग अपनी यात्रा निरस्त कर रहे हैं। ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते पिछले 10 दिन में 652 से अधिक यात्री अपना टिकट निरस्त करा चुके हैं। इनमें अधिकांश लखनऊ, जम्मू जाने वाली ट्रेनों के टिकट हैं। निरस्त कराए गए टिकटों के एवज में रेलवे को करीब पांच लाख रुपये से अधिक धनराशि लौटानी पड़ी है। वहीं, कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनें से यात्रियों की परेशानी बढ़ी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे, श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-गाजीपुर डेढ़ घंटे, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस पौने दो घंटे, उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस एक घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी पर सहारनपुर में पहुंची। इनके साथ ही नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस एक घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस एक घंटे, फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस पौने दो घंटे, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे देर से आई। दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट पहुंची। दिनोंदिन ट्रेनों के चलने से यात्री परेशान हो गए हैं। ऐसी स्थिति में प्रतिदिन 60 से 65 यात्री अपने टिकट को निरस्त करा रहे हैं। इनमें अनारक्षित, आरक्षित खिड़की दोनों शामिल है। इनके अलावा ऑनलाइन भी टिकट निरस्त हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें