फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना का लोकार्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना का लोकार्पण किया
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के शुभारंभ पर शहर के आईटीसी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गुजरात से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण कराया गया। साथ ही योजना के पात्रों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना असंगठित कामगारों के लिये बेहद कारगर साबित होगी। प्रधानमंत्री का लक्ष्य बिना किसी भेदभाव और पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ देश के अंतिम छोर वाले व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने कहा कि योजना के तहत पात्रता पूर्ण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा। जिस श्रमिक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो तथा जिसकी मासिक आय 15000 रुपये या इससे कम हो, वह इस योजना का लाभ उठा सकता है। उन्होंने कहा कि इस योजना में उम्र के हिसाब से 55 रुपये से 200 रुपये के बीच लाभार्थी से अंशदान लिया जाएगा। लाभार्थी की उम्र 60 वर्ष पूरी होने पर 3000 रुपये मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा।
मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि इस योजना के तहत अभी तक जनपद में 8000 लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। हमारा जनपद पंजीकरण के मामले में पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। रामपुर मनिहारान से विधायक देवेंद्र निम, महापौर संजीव वालिया, उप श्रमायुक्त आरए श्रीवास आदि ने भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला।
सांसद राघव लखनपाल शर्मा एवं मंडलायुक्त सीपी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से गोपाल सिंह पुत्र जय सिंह, अमित पुत्र अरविंद, अश्वनी पुत्र बाबूराम, संदीप पुत्र शेर सिंह, उमर पुत्र स्वर्गीय अशरफ, मौहम्मद इरशाद पुत्र नाजिर हसन आदि को इस योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा अनेक श्रमिकों का पंजीकरण भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में गुजरात में किए गए इस योजना के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से लोगों को दिखाया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान धन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें