फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होंगे किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
आज होंगे किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद में 12 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। जिले के करीब चार लाख में से 175161 किसानों के फार्म प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर फीड होकर स्वीकृत हो चुके हैं। जबकि फीडिंग 2.40 लाख किसानों की हो चुकी है। फीड किए गए शेष किसानों के फार्म जल्द ही स्वीकृत होने हैं।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जनपद में 12 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें लाभार्थी किसानों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी भागेदारी करेंगे। सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। जबकि पूर्वाह्न 11 बजे से 11.30 बजे तक मन की बात और इसके बाद गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण होगा। साथ ही पात्र किसानों के खाते में इस योजना की पहली किश्त भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यहां होंगे कार्यक्रम
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जनपद में रविवार को 12 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मुख्य कार्यक्रम आईटीसी कांफ्रेस हाल सहारनपुर में होगा। इसमें तहसील सदर और बलियाखेडी ब्लाक के किसान शामिल होंगे। इसके अलावा विकास खंड परिसर देवबंद, विकास खंड परिसर रामपुर मनिहारान, तहसील परिसर बेहट, विकास खंड परिसर नकुड़, विकास खंड परिसर सढ़ौली कदीम, विकास खंड परिसर गंगोह, विकास खंड परिसर सरसावा, विकास खंड परिसर नानौता, विकास खंड परिसर नागल, विकास खंड परिसर पुंवारका, और विकास खंड परिसर मुजफ्फराबाद में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें