सहारनपुर। पुलिस द्वारा चार दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए गुरु साहब उर्फ लाड्डी तथा टिंकू को बृहस्पतिवार को 48 घंटे की रिमांड पर लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी नागल निवासी इंद्रपाल सैनी को 24 घंटे की रिमांड पर लेने की तैयारी है।
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि लाड्डी और टिंकू को पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 11 बजे रिमांड पर ले लिया है। 48 घंटे की रिमांड पर लिया गया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। जबकि दो दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए नागल निवासी इंद्रपाल सैनी को शुक्रवार को पुलिस 24 घंटे की रिमांड पर लेगी। इनसे काफी जानकारी मिलने की उम्मीद है।
शराब से मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी की बैठक कच्ची शराब से मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा की। दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा बैठक में जोन कोआर्डिनेटर नरेश गौतम ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जयंती पर शोभायात्राओं को शांतिपूर्वक निकालें, नशीली चीजों का प्रयोग न करें। नरेश गौतम एवं कोआर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद ने गांवों में जाकर कहा कि अपने परिवारों को समझाएं कि नशे से दूर रहें। जिससे परिवार उजड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता कार्य करें। गठबंधन पर चुनाव लड़ा जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू, जगपाल सिंह, माजिद, नवीन खटाना, महीपाल सिंह माजरा, विपुल लोदी, बबलू कुमार, सुमित अरोड़ा मौजूद रहे।