सहारनपुर। चीन की सान्या सिटी में छह से दस अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ग्लोबल योग एक्सचेंज कांफ्रेंस को ब्रांड अंबेसडर के रूप में नेतृत्व के लिए योगगुरु पद्मश्री भारत भूषण और आचार्य प्रतिष्ठा चीन के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को औपचारिक स्वागत के बाद वह छह अक्टूबर को 37 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में चीन की सरजमी पर योग के अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के उद्घाटन में शामिल होंगे। विदेश यात्रा पर रवाना होने से पूर्व पद्मश्री भारत भूषण ने कहा कि गर्व की बात कि दुनिया को योग जैसी सर्वश्रेष्ठ जीवन शैली भारत ने दी, लेकिन इसकी दिनोदिन बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर इसकी मौलिकता को बनाये रखना बेहद जरूरी है।