सहारनपुर। खान आलमपुरा स्थित रेलवे यार्ड में लोडिंग एवं अनलोडिंग के दौरान खतरनाक केमिकल से प्रदूषण होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
पेपर मिल रोड निवासी महिला सिंह का कहना है कि खान आलमपुरा स्थित रेलवे यार्ड में खतरनाक केमिकल युक्त क्ंिलकर की लोडिंग एवं अनलोडिंग की जाती है। जिससे क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। लोगों को बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। इस मामले में मोहल्ले के लोगों ने मंत्री को भी ज्ञापन दिया। डीएम को कार्रवाई करने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी अपनी रिपोर्ट दी है। लोडिंग एवं अनलोडिंग का कार्य आबादी से दूर कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही लोडिंग, अनलोडिंग के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो एक सप्ताह बाद लोग सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे।