सहारनपुर। पीएनटी सेंटर में मुख्यमंत्री की बैठक खत्म होने के बाद शामली के भाजपा नेता अजय सिंघल बाहर निकले तो अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश होकर गिर गए। तभी सीएम की ड्यूटी में लगे चिकित्सकों की टीम उनकी और दौड़ी। जांच करने पर पता चला कि अजय सिंघल को हार्टअटैक पड़ा है।
बैठक के बाद अजय सिंघल खाना खाने के लिए पीएनटी सेंटर में लगे स्टाल पर गए थे। तभी उन्हें हार्टअटैक पड़ गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टेचर के जरिए उन्हें तुरंत एंबुलेंस में ले गई और प्राथमिक उपचार दिया। पीएनटी सेंटर में सीएम का काफिले की वजह से एंबुलेंस निकलने में दिक्कत आई। पिछले गेट से एंबुलेंस को निकाला गया। चिकित्सकों की टीम अजय सिंघल को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। अजय सिंघल शामली से नगर पालिका का चुनाव लड़ चुके हैं।