फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में हुई मॉब लिंचिंग के विरोध में देवबंद में मदरसा छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मणिपुर में हुई मॉब लिंचिंग के विरोध में देवबंद में मदरसा छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मणिपुर में एमबीए के छात्र फारूक अहमद खान की स्कूटर चोरी के आरोप में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के विरोध में कई राज्यों के मदरसा छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र और मणिपुर राज्य सरकार को ज्ञापन भेजकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब छह बजे अलग अलग मदरसों में पढ़ रहे मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर और नागालैंड राज्य के छात्र एकत्र होकर खानकाह पुलिस चौकी के समीप पहुंचे। जहां उन्होंने मणिपुर में एमबीए के छात्र फारूक अहमद खान की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मणिपुर स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन के सदस्य मुफ्ती उजैफा ने कहा कि साजिश के तहत फारूक अहमद की हत्या की गई है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर मृतक परिजनों को इंसाफ मिलना चाहिए। कहा कि जब तक फारूक के परिवारजनों को इंसाफ नहीं मिलता तो वह चुप नहीं बैठेंगे। इससे पूर्व उन्होंने मृतक फारूक के परिजनों को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मणिपुर के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार हर्ष चावला को सौैंपा। छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर खुफिया एजेंसी और पुलिस अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहे और सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस को तैनात किया गया था। यह पहला मौका है जब मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर देवबंद में मदरसा छात्रों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें