फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेहपुर और गंगोह सीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर/गंगोह (सहारनपुर)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भादो और गंगोह को कायाकल्प अवार्ड प्रदान किया गया है। लखनऊ में आयोजित एक समारोह में दोनों सीएचसी के प्रभारियों डा. नवदीप गुप्ता और डॉ. अनवर अंसारी को कायाकल्प अवार्ड प्रदान किया गया।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार ने सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प करने पर पुरस्कृत करने की घोषणा की थी। इसी योजना पर काम करते हुए सीएचसी प्रभारियों डा. नवदीप गुप्ता और अनवर अंसारी ने अस्पताल का कायाकल्प करने का प्रयास किया था। अस्पतालों को स्वच्छ रखने के साथ ही यहां सीमित संसाधन होने के बावजूद उन्होंने इसके कायाकल्प के लिए भी सकारात्मक प्रयास किए। कुछ ही दिनों में उनकी मेहनत रंग लाई और अस्पताल की खोई हुई रौनक वापस लौटने लगी। यहां आने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया। बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और राज्यमंत्री डा. महेंद्र सिंह ने सीएचसी प्रभारियों डा. नवदीप गुप्ता और अनवर अंसारी को कायाकल्प अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
सीएचसी को मिले इस सम्मान पर विधायक प्रदीप चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि नोमान मसूद, भाजपा नेता नक्षत्रपाल सिंह, लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल अध्यक्ष पंकज राजपूत, प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद टेबक, समाजसेवी अरविंद कपूर, व्यापारी नेता मनोज गोयल, दृष्टि एक प्रयास के संस्थापक अध्यक्ष डा. अमित गर्ग, सभासद नीरज अग्रवाल, दीपांशु गोयल आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें