फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। माध्यमिक विद्यालयों की नगर क्षेत्र की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही है। दूसरे दिन अनेक विद्यालयों के बालक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। इसमें शहर के अनेक विद्यालयों के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के तहत दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद स्पर्धाएं कराई गईं। तमाम स्पर्धाओं में बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता बुधवार को भी जारी रहेगी। मंगलवार के मुकाबलों के दौरान एसडी इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक प्रवीण चौधरी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अब्दुल अहद आदि मौजूद रहे।
एथलेटिक्स का ट्रायल 18 सितंबर को
सहारनपुर। 52वीं राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 22 और 23 सितंबर को लखनऊ में होगी। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का चयन ट्रायल 18 सितंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह दस बजे से होगा। खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की छाया प्रति प्रस्तुत करनी होगी। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि ट्रायल से पहले खिलाड़ियों को नामांकन कराना होगा। बालकों को एक स्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए 200 और दो स्पर्धाओं में प्रतिभाग के लिए 300 रुपये जमा कराने होंगे। बालिकाओं के लिए यह शुल्क एक स्पर्धा के लिए 100 रुपये और दो स्पर्धाओं के लिए 150 रुपये रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें