फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित भुवनेश कोमकली ने दी मनोहर प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। शोभित विश्वविद्यालय में स्पिक मैके विरासत श्रृंखला के पांच दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गए। समापन कार्यक्रम में पंडित भुवनेश कोमकली द्वारा क्लासिक वोकल पर आधारित एक मनोहर प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने संगीत, क्लासिक संगीत एवं नृत्य की उपयोगिता और महत्व को बताते हुए कहा कि यह सब एक साधना और तपस्या है। जिसके लिए आपका लगनशील, मेहनती एवं समर्पित होना अत्यन्त आवश्यक है। कुलपति प्रो. डा. डीके कौशिक और कुलसचिव डा. महीपाल सिंह ने स्पिक मैके के पांच दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया। पंडित भुवनेश कोमकली द्वारा क्लासिक वोकल पर आधारित शानदार प्रस्तुति दी गई। सभी कलाकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पंकज मल्होत्रा, डा. प्रशांत कुमार, डा. रणजीत सिंह, सूफी जहीर अख्तर, देवेन्द्र नारायण, राजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें