फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने किया चार संस्थाओं का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर, 8 सितंबर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने शनिवार को चार संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रही महिलाओं की रहन सहन, खान पान आदि की स्थिति का जायजा लिया। जो कमी पाई गई उन्हें सही कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

शनिवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने खलासी लाइन स्थित निराश्रय कुष्ठ आश्रम, दिल्ली रोड स्थित श्री जय दुर्गा कुष्ठ आश्रम, राजकीय पश्चातवर्ती देख-रेख संगठन महिला फतेहपुर और वृद्घाश्रम फतेहपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान कुष्ठ
आश्रम में खान-पान, साफ-सफाई, पेय-जल, स्नानगृह, रसोई आदि की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को कुष्ठ आश्रमों, राजकीय बालिका गृह, संरक्षण गृहों में दी जा रही सुविधाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। श्री जय दुर्गा कुष्ठ आश्रम के निरीक्षण के दौरान संस्था के प्रधान ने बताया कि आश्रम में पानी का भराव हो जाता है।
विज्ञापन

इसके पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित समस्या होने पर राज्य महिला आयोग की वेबसाइट या व्हाटसअप पर सूचना भेजें। सूचना प्राप्त होते ही आयोग की ओर से त्वरित कार्रवाई जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी केपी पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह आदि रहे।
-----------------------------
महिलाओं के लिए किया व्हाट्सअप नंबर जारी
सहारनपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि आयोग ने महिलाओं की सुविधा को देखते हुए एक व्हाट्सअप नंबर 6306511708 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी महिला अपनी समस्याओं को लिखित में भेज सकती है। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं ईमेल आदि का प्रयोग नहीं कर पाती उनकी सुविधा के लिए व्हाट्सअप नंबर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पता चला कि फतेहपुर स्थित एक वृद्धाश्रम का किराया काफी अधिक है और वहां पर बिजली का कनेक्शन भी कामर्शियल बताया गया है। इसके लिए उन्होंने रिकार्ड तलब किया है। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, मनोज ठाकुर, बोबी चौधरी आदि रहे।
-----------------------------
देरी से आने के कारण महिलाएं हुई मायूस
सहारनपुर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के तय समय से देर से पहुंचने के कारण कुछ महिलाओं को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। उपाध्यक्ष के सर्किट हाउस में आने की सूचना करीब 10 बजे की थी लेकिन उनके लगभग 12 बजे पहुंचने के कारण कई महिलाएं उनके सामने अपनी बात नहीं रख सकीं। वे घंटाभर इंतजार करके वापस लौट गई। इनमें गीता राम, अंजीता संगीता, शीतल, रेणू धीमान, प्रतिभा, रितू तोमर, राखी, रेनू देवी, मंजू रानी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें