सहारनपुर। ऑल इंडिया मदरसा टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में पांच सितंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश महामंत्री अतीकुर्रहमान ने कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। हमें अपना हक लेना है। सरकार का सबका साथ सबका विकास का नारा झूठा साबित हो रहा है। राष्ट्रीय संयोजक महताब ने कहा कि तीन साल से रुके मानदेय, मदरसा अध्यापकों को नियमित किए जाने और प्रतिमाह वेतन दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन किया जाएगा।