फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के ढाई माह बाद ही फरार विवाहिता मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। शादी के ढाई माह बाद ही एक नवविवाहिता ससुराल से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी युगल को एक गांव से बरामद कर लिया। महिला का पति उसे साथ ले जाना चाहता है, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। पुलिस ने नवविवाहिता को नारी निकेतन भेज आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे गंगोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपति ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब सात-आठ वर्ष पूर्व हुई थी। बड़ी बेटी की ससुराल में उसकी छोटी बेटी का आना जाना भी लगा रहता था। इस दौरान बड़ी बेटी के देवर से उसकी छोटी बेटी का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिसका पता चलने पर दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से करीब ढाई माह पूर्व दोनों की शादी कर दी थी। दंपति ने बताया कि गत 21 अगस्त की सुबह अचानक उसकी छोटी बेटी ससुराल से गायब हो गई थी। काफी तलाश करने के बाद उन्होंने इसकी तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस द्वारा छानबीन के बाद पुलिस लड़की को उसके प्रेमी सहित सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक के मामा के घर से बरामद कर कोतवाली ले आयी। विवाहिता के बरामद होने की सूचना पर लड़की के मायके व ससुराल पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गये। पीड़ित पति ने बताया कि वह सब कुछ भुलाकर अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाना चाहता है लेकिन नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई है। कोतवाल मुकेश गौतम ने बताया कि विवाहिता को नारी निकेतन भिजवा कर आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें