फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरबानी के जानवरों को ले जाते वक्त सरकार कराए सुरक्षा के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरबानी के जानवरों को ले जाते वक्त सरकार कराए सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देश में घटित हो चुकी मॉब लिंचिंग की कई वारदातों को देखते हुए देवबंदी उलमा ने बकरीद पर इस प्रकार की घटनाओं के मद्देनजर सरकार से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराए जाने की मांग की है। ताकि कुरबानी के जानवरों को ले जाते वक्त लोग किसी अनहोनी का शिकार न हो।
विज्ञापन

दारुल उलूम अशरफिया के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि मुल्क में रहने वाले हर धर्म के लोगों की जान माल और इज्जत की सुरक्षा करे। खासतौर पर जब तब बकरीद का मौका है। क्योंकि पूर्व में देश में इस प्रकार की अनेकों घटनाएं हो चुकी हैं जिसकी वजह से पूरी दुनिया में देश की बेइज्जती हुई है। कहा कि हमारे देश में भीड़ पर कभी भी काबू नहीं पाया गया और न ही भीड़ से किसी की जान बची है। इसलिए सरकार त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन को आदेश दे कि वह पूरी तरह अलर्ट रहें ताकि दंगाइयों को इस तरह की वारदातों को अंजाम देने का मौका न मिले और अगर ऐसा मौका दंगाइयों को मिल भी जाए तो तुरंत ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मौलाना सगीर कासमी ने भी सरकार से बकरीद के अवसर पर कुरबानी के लिए जानवर खरीदकर ले जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने चाहिए। ताकि मुल्क के माहौल को खराब होने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें