खुले में शौच मुक्त होने पर निकाली गौरव यात्रा
बेहट। विकास खंड साढोली कदीम क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहबुद्दीनपुर में बुधवार को शौच मुक्त होने पर ग्राम गौरव यात्रा निकाली गई और ग्रामीणों को जागरूक किया गया कि वे खुले में शौच ना करें। शौचालयों का ही प्रयोग करें। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. राकेश जैन, ग्राम सचिव नरेंद्र कुमार पुंडीर, प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अखिलेश कुमार, विनय कुमार, नीतू गुप्ता, कादरपुर के ग्राम प्रधान जितेंद्र, पठानपुरा के प्रधान इंतजार, मुर्तजापुर के ग्राम प्रधान रवि सैनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ताहिर, राशन विक्रेता इकराम, अनीस और साजिद आदि मौजूद रहे।