फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर मालिकों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ दी अवैध वसूली की तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। खनिज से भरे वाहनों से अवैध वसूली के आरोपों से घिरे भाजपा नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। रविवार की देर शाम खनिज का परिवहन करने वाले डंपर मालिक और उनके चालक भी खुलकर भाजपा नेताओं के खिलाफ सामने आ गए। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को भाजपा नेताओं के खिलाफ आधी रात के समय उनके वाहनों को बीच सड़क पर रोक कर अवैध वसूली करने के आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

खनिज का परिवहन करने वाले डंपर मालिक एवं चालक देर शाम कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को हरियाणा से खनिज का परिवहन वैध प्रपत्रों पर किए जाने के दौरान आधी रात में बीच सड़क पर भाजपा नेताओं द्वारा उनके वाहनों को रोककर चालकों से अवैध वसूली किए जाने के आरोप लगाए और आरोपी भाजपा नेताओं के खिलाफ अवैध वसूली किए जाने की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस को दी गई तहरीर में डंपर मालिक राशिद निवासी गांव चकखिजरपुर ने बताया, कि तीन मई की रात उसके दो डंपरों यूपी 11 एटी/ 5077 एवं यूपी 11 एटी/7386 में वैध प्रपत्रों के आधार पर सांसद निधि के सरकारी विकास कार्यों हेतु खनिज परमिशन के आधार पर देवबंद ले जाया जा रहा था। रात के करीब 2.30 बजे गंदेवड़ के पास भाजपा नेताओं, जो शराब के नशे में थे उसके दोनों डंपर रूकवा लिए और उनके चालकों सुफियान एवं शमशाद को नीचे उतारकर उन्हें धमकाया। चालकों ने उसे फोन किया। वह रात में ही मौके पर पहुंचा और पांच हजार रूपये भाजपा नेताओं को देकर अपने डंपर उनके कब्जे से मुक्त कराएं। उसके दिन के बाद से लगातार उनके वाहनों से 700 रूपये प्रति वाहन की उगाही उक्त भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही है।
थाना मिर्जापुर के गांव जानीपुर निवासी डंपर चालक गालिब ने तहरीर दी, कि वह अपने डंपर में बिहारीगढ़ क्षेत्र में लोनिवि द्वारा कराए जा रहे सरकारी निर्माण कार्य के लिए हरियाणा से वैध प्रपत्रों पर बोल्डर की ढुलाई कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से रात्रि के समय फॉरच्यूनर गाड़ी जिसकी नंबर प्लेट पर 005 लिखा है, में अपने आप को भाजपा नेता बताने वाले छह सात लोग गंदेवड़ तिराहे के पास डंपरों को रूकवाकर प्रति वाहन 700 रूपये की वसूली कर रहे है। 25 मई की रात भी इसी गाड़ी में भाजपा नेता डंपर चालकों से वसूली कर रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। जानीपुर गांव निवासी फुरकान ने तहरीर में आरोप लगाया, कि उसके डंपर संख्या-यूपी 11 एटी/7100 में बिहारीगढ़ क्षेत्र में पत्थर ढुलाई कर रहा है। बिहारीगढ़ क्षेत्र में मैसर्स केएस कंट्रक्शन कंपनी के द्वारा मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए वह लोनिवि के सहायक अभियंता की परमिशन पर पत्थर की ढुलाई कर रहा है, लेकिन पिछले डेढ़ महीने से फॉरच्यूनर कार सवार भाजपा नेता चालकों से मारपीट कर वसूली कर रहे है। 25 मई की रात भी उक्त भाजपा नेताओं ने डंपर चालकों को गंदेवड़ के पास रोककर उनके साथ मारपीट करते हुए 700 रुपये प्रति वाहन चालक से वसूले।
विज्ञापन

डंपर मालिकों की तरफ से भाजपा नेताओं के खिलाफ उनके वाहनों को आधी रात में बीच सड़क पर रोककर चालकों से अवैध वसूली किए जाने की तहरीर दी गई है। अभी तक तीन डंपर मालिक तहरीर देकर गए है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एमपी सिंह, कोतवाली प्रभारी बेहट
धर्मेंद्र मोहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें