फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण कराएं अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण कराएं अभिभावक
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। अमर ज्योति इंटर कॉलेज में मंगलवार को सम्मान समारोह एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर हाईस्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह का उद्घाटन अधिवक्ता अरविंद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित तथा प्रद्धुमन कुमार अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। समारोह में विधायक ब्रिजेश सिंह ने शिक्षा को उत्तम बनाने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण कराएं और देशभक्ति के संस्कार पैदा करें ताकि वह बड़े होकर देशसेवा कर। चौधरी शीशपाल सिंह, डीए शर्मा, अशोक गुप्ता, रामगोपाल यादव, रमेश वर्मा व राजकिशोर गुप्ता ने भी विचार रखे। संस्था द्वारा आरएसएस के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, को-आपरेटिव बैंक के डायरेक्टर विनोद प्रकाश गुप्ता को शाल ओढ़ाकर व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। संस्थापक संतोष अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल में कौशल्या प्रथम, काजल द्वितीय व सोनिया तृतीय स्थान पर रही है। इस मौके पर प्रबंधक हिमांशु अग्रवाल, गज नंदन, ओमप्रकाश, हनीफ मलिक, राजकुमार शर्मा, विनीत गर्ग, धारा सिंह, विपिन गोयल, सतीश गिरधर, वीना अग्रवाल, कंवरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें