फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद विरोधी दिवस पर दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई। एसएसपी ने कहा कि आतंकवाद का डटकर मुकाबला किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि मानव जाति के उत्थान के लिए सभी वर्गों के बीच आपसी सौहार्द, शांति, प्रेम और सद्भाव कायम करने के लिए हम सबको प्रयास करना है। समाज को नुकसान पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर, सीओ प्रथम इंदु सिद्धार्थ, सीओ द्वितीय मुकेश मिश्र सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
उधर, विकास भवन सभागार में सीडीओ संजीव रंजन ने शपथ दिलाई। सीडीओ ने कहा कि हम अपने देश की सहनशीलता की परंपरा में पूरा विश्वास रखते हैं। सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करते हैं। परियोजना निदेशक चंद्रशेखर और जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव ने कहा कि वर्तमान में आतंकवाद देश की ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की समस्या है। इसलिए हमें एकजुट रहने की जरूरत है। विकास भवन के सभी कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें