चौकियों का पूजन कराया
सहारनपुर। कुलतार सिंह नगर स्थित श्री साईं मंदिर में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आचार्य राकेश काला सहित तीन पंडितों ने चौकियों के पूजन कराया। इसके साथ ही पुष्पाधिवास, फलाधिवास और मेलाधिवास संपन्न कराया गया। ट्रस्टी एसके चौहान, सुधा चौहान, राकेेश शर्मा, ममता शर्मा, हर्ष वर्धन चौहान, साक्षी चौहान, विशाल भारद्वाज, अनमोल मल्होत्रा, सुनीता मल्होत्रा, अशोक गुप्ता, विपिन गर्ग, विपुल खेमका, आरती मौजूद रहे।
मंदिर निर्माण में बढ़चढ़कर लें हिस्सा
सहारनपुर। मानकमऊ स्थित क्रश विहार कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर में समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष जनेश्वर सैनी ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे मंदिर के निर्माण कार्य में बढ़चढ़कर भागेदारी करें। ताकि मंदिर निर्माण का पुनीत कार्य जल्द पूरा किया जा सके। प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को मंदिर में चौकी का आयोजन किया जाएगा। नीटू गुर्जर, रजनीत मेहता, देवा प्रजापति, संजय वर्मा, बबलू सैनी, पूनम, सुमन, निशा, संभव, सार्थक मेहता, रूचि, सीटू सैनी, संजय पांचाल मौजूद रहे।