महोत्सव में निकाली भव्य झांकियां
सहारनपुर। श्री श्री करुणा बिहारी का ब्याहुला महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकियां निकाली गईं।
गोपालनगर स्थित मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जोधपुर से आए संत राधा-कृष्ण महाराज का राधा रमनदास और विजयकांत चौहान ने स्वागत किया। कार्यक्रम में सुंदर झाकियां आकर्षण का केंद्र रही। गोमाता को तिलकर लगातार आरती की गई। राधा-कृष्ण महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण ही संसार में असुरों का विनाश करने वाले सर्वशक्तिमान हैं। निमिष काठपाल, महेश गांधी, राजा भैया, ममता चानना, सुनीता, पूनम खुराना, नमन, अंकित सचदेवा, सुमित अरोड़ा, विक्की, पूनम सिंह, गुरविंदर, गौरव अरोड़ा, दर्शन लाल, योगेश अरोड़ा मौजूद रहे।