फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम से की सहारनपुर में परीक्षा केंद्र की मांग
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। यूपी एसएसएससी, यूपी पीसीएस आदि परीक्षाओं का परीक्षा केन्द्र सहारनपुर में बनाए जाने की मांग परीक्षार्थियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर की है। कन्हैया गुप्ता, विपिन धीमान, अजय, दीप्ति, नेहा, सचिन, सुरेश, प्रवीन, प्रमोद, विजय, राजीव, आदेश आदि ने सीएम को भेजे प्रार्थना पत्र में लिखा है कि पूर्व सरकारों में पीसीएस आदि परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र सहारनपुर होता था लेकिन अब इन परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र दूसरे जनपदों में होता है। 17 सितंबर को पीसीएस की परीक्षा और 8 अप्रैल को समीक्षा अधिकारी की परीक्षा देने के लिए भी परीक्षार्थियों को दूसरे जनपद मेरठ और गाजियाबाद में जाना पड़ा है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। पत्र में परीक्षार्थियों ने यूपी एसएसएससी, यूपी पीसीएस आदि परीक्षाओं का परीक्षा केंद्र सहारनपुर में लगाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें