फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी का आरोप
विज्ञापन

छुटमलपुर। गांव रामखेड़ी के ग्रामीणों ने गांव के राशन डीलर पर मृतकों के नाम का भी राशन लेकर उसकी कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव का राशन डीलर पूर्व में मर चुके लोगों के नाम से भी राशन डकार रहा है। नियमित रुप से राशन का गांव में वितरण नहीं होता है। निर्धारित मात्रा में राशन और मिट्टी तेल नहीं दिया जाता है। गरीब लोगों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। शिकायतकर्ताओं ने करीब दर्जन भर मृतक लोगों के नाम की लिस्ट डीएम को भेजते हुए बताया कि इनके नाम पर राशन लिया जा रहा है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में संजय कुमार, इसम सिंह, राज कुमार, पदम सिंह, संजीव कुमार, रवि राणा, सुभाष सिंह, इनाम आदि शामिल हैं। उधर, राशन डीलर का कहना है कि आरोप मिथ्या है। नियमित रुप से राशन बांटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें