फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल कर्मी को हिरासत में लेने पर मोबाइल यूनियन ने किया थाना पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऑनलाइन खरीददारी कर एक कंपनी को लगभग 50 लाख रुपये का चूना लगाए जाने के मामले में पुलिस द्वारा मोबाइल की दुकान करने वाले एक दुकानदार एवं दो कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने पर मोबाइल संगठन के कर्मचारियों ने सदर कोतवाली में हंगामा किया। बाद में एसएसपी आवास पहुंचकर मोबाइल कर्मियों को छोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऑनलाइन मोबाइल बेचने वाली एक कंपनी के मोबाइल मंगाकर कंपनी को खाली डिब्बा बता दिया और कंपनी से पैसे भी वापस मंगा लिए गए। बाद में उस मोबाइल को ग्राहकों को बेच दिया गया। इस प्रकार लगभग साढ़े तीन सौ मोबाइल मंगाकर ये गोलमाल किया गया। जिन्हें दुकानदारों द्वारा बेच दिया गया। कंपनी की ओर से शिकायत की गई तो पुलिस ने एक दुकानदार समेत तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। जिस पर सहारनपुर मोबाइल व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सदर कोतवाली में हंगामा किया। उसके बाद सभी लोग पूर्व विधायक राजीव गुंबर के नेतृत्व में एसएसपी आवास पर पहुंचे और उनसे हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़कर धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की मांग की। मांग करने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल गर्ग, नितिन सिंह, अमित त्यागी, शीतल विश्नोई, ऋषभ गुप्ता, आनंद गुप्ता, दीपक समेत अनेक लोग शामिल रहे।

यह है मामला
बताया जा रहा है कि हरियाणा के सोनीपत स्थित कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप अग्रवाल ने सदर कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि उनकी कंपनी का पंजीकृत कार्यालय बंगलुरू में है। कंपनी का नियम है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर प्रोडक्ट वापस आ जाए या खो जाए तो ग्राहक को उसकी कीमत का भुगतान कर दिया जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक ने आरोप लगाया कि शारदा नगर निवासी ने उनकी कंपनी के 264 उत्पाद की अलग-अलग तारीखों, मोबाइल नंबर और पते पर बुकिंग कराई। आरोप है कि मोहम्मद शमी ने कोरियर डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर बुकिंग के बाद महंगे मोबाइल हासिल कर लिए और फिर बॉक्स खाली बताकर कंपनी से भुगतान भी वापस ले लिया गया। कंपनी को बताया गया पता भी फर्जी निकला। इस तरह कंपनी को कुल 47 लाख 39 हजार 631 रुपए का 1 साल के भीतर नुकसान पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें