फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज की चेक पोस्ट पर
विज्ञापन

सुविधाएं बढ़ाने की मांग

बिहारीगढ़। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर बिहारीगढ में स्थित उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की चेक पोस्ट पर व्यापारियों ने यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
बता दें कि बिहारीगढ़ में तीन दशक पुरानी यूपी रोडवेज की चेक पोस्ट जर्जर हालत में है। टीन शेड डालकर बनाए गए चेक पोस्ट पर उत्तराखंड राज्य अलग बनने से पहले बाकायदा यहां से बसों में बैठने वाले यात्रियों को टिकट की व्यवस्था उपलब्ध थी। इसके बाद दोनो राज्यों के परिवहन विभाग ने एक-एक कर्मचारी को तैनात कर दिया था। कर्मचारी निगम की बसों को चेक करने तथा मासिक यात्री को पास बनाकर देने भी सुविधा मुहैया कराई थी। लेकिन आठ साल से इस चेक पोस्ट की हालत खराब है। यहां बैठने के लिये सीट तक नहीं है। बसों की इंतजार में यात्री धूप में झुलसते हैं। निगम की बसें यहां ड्यूटी पर कोई कर्मचारी न होने की वजह से सड़क किनारे खड़ी सवारियों को देखकर भी नहीं रुकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल बिहारीगढ़ के अध्यक्ष अशोक राठौर, नमन खुराना, अन्वेश कांबोज, प्रधान पति राजकिशोर सैनी, लवली आहूजा, रविंद्र धीमान, राजकुमार बत्रा आदि ने डीएम पीके पांडेय को पत्र भेजकर चेक पोस्ट की व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें