फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन भी जारी रहा मूल्यांकन का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वित्त विहीन शिक्षकों द्वारा यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार सातवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने राजकीय इंटर कॉलेज में धरना दिया। मानदेय जारी नहीं होने और समान कार्य-समान वेतन की मांग नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धरने पर जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार ने कहा कि 40 फीसदी परीक्षकों की कमी के बीच मूल्यांकन को निर्धारित समय में निपटा पाना संभव नहीं है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों का यह कहना की मूल्यांकन समय से निपटा लिया जाएगा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। निश्चित ही मौजूद परीक्षकों पर मानकों से अधिक पुस्तिकाएं जांचने का दबाव है। निर्दोष तोमर ने कहा कि सात दिन से प्रदेश भर में वित्त विहीन शिक्षक हड़ताल पर हैं। मगर सरकार का रवैया पूरी तरह हठधर्मिता वाला बना हुआ है। अनिल कुमार, लोकेश पंवार, ब्रिजेश शर्मा, संदीप सिंह, केहर सिंह, गजराज राणा, विक्रम सिंह, राजकुमार सिंह, विश्वास वर्मा, दुर्योधन, सतीश, आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें