फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसकती नदियों को जीवन दान देने को गंभीर प्रयास जरुरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को ग्राम भनेड़ा खेमचंद में स्थित कृष्णा नदी के तट पर आयोजित जल दिवस गोष्ठी में मुख्य वक्ता बाबा मंगल गिरी ने कहा कि कभी पर्यावरण दिवस तो कभी जल दिवस मनाए जाते हैं पर सही दिशा में कोई कार्य नही हो पा रहा है। जबकि सरकार इस विषय पर गंभीर है। परंतु कुछ मुनाफाखोरों के चलते नदियां सिसक रही है। वे मुनाफाखोर प्रदूषण अधिकारी और मिल मालिक आपस में मिलकर गंदगी नदियों को परोस रहे हैं। इससे जनहानि हो रही है। बाबा मंगल गिरी ने कहा कि उनके द्वारा दो बार आमरण अनशन किया गया, लेकिन हर बार आश्वासन देकर उन्हें ठग लिया गया और समस्या जस की तस है। कृष्णा नदी मुक्ति समिति अध्यक्ष कर्मवीर सिंह, सोमपाल पुंडीर, कुलदीप, जगवीर फौजी, मोनू, गौरव, संत महेशानंद सरस्वती, आचार्य श्रीप्रकाश आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें