फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब डालने से झुलसी महिला, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला खानआलमपुरा में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और मारपीट के दौरान पत्नी तेजाब से झुलस गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तलाक को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खानआलमपुरा में पति-पत्नी खुशनसीब और सनव्वर के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। पुलिस के अनुसार पति और पत्नी लगभग डेढ़ वर्ष से अलग रह रहे थे। आरोप है कि पति ने पत्नी को तलाक का नोटिस भेज दिया। जिस पर रविवार को पत्नी अपने भाइयों के साथ पति के घर पहुंची। आरोप है कि वहां पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान विवाहिता तेजाब से झुलस गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी ने पति पर तेजाब डालकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान पत्नी ने खुद ही अपने ऊपर तेजाब डाल लिया था। घटना के समय पति घर में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें