सहस्र कुंडीय यज्ञ के लिए 23 को बैठक
अंबेहटा। भारतीय संस्कृति राष्ट्र धर्म सम्मेलन सहस्र कुंडीय यज्ञ ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों की एक बैठक 23 फरवरी को शेरुमऊ गांव में आहूत की जाएगी। विहिप के धर्माचार्य स्वामी अखंडानंद महाराज ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम के लिए 21 मार्च को रणदेवा में होने वाले कार्यक्रम में कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने लोगों से बैठक में भाग लेने की अपील की।