फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक माविया अली की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को चुनौती...

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पलटवार करते हुए सपा के पूर्व विधायक माविया अली ने मोहन भागवत को चुनौती देते हुए कहा कि मुसलमान पाक अधिकृत कश्मीर वापस ले लेंगे, लेकिन आरएसएस डोकलाम वापस लेकर दिखाएं। पता चल जाएगा कि किसके अंदर ज्यादा देशभक्ति है।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि मोहन भागवत और आरएसएस ने हमेशा आजादी से पहले भी अंग्रेजों का साथ दिया है। उन्होंने कभी भी देश के हित की बात नहीं की। सदैव देश को तोड़ने वाला काम किया है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर व डोकलाम की लड़ाई के लिए भारत सरकार आरएसएस और मुस्लिम समाज को एक मौका दे। हम इस बात की चुनौती देते हैं कि हमें पाक अधिकृत कश्मीर पर लगाओ हम उसे वापस लेकर आएंगे। देख लेंगे किसके अंदर ज्यादा देशभक्ति और ताकत है। माविया अली ने कहा कि हम भी देश की सेवा करना चाहते हैं इसलिए हमें कश्मीर वापस लाने की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए और आरएसएस को डोकलाम वापस लाने की। माविया अली ने मोहन भागवत की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब उनके पास इतनी बड़ी सेना है तो वह सुरक्षा लेकर क्यों घूमते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें