फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पंचायत सचिव को ही सौंप दी गई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। समाधान दिवस में ग्राम बड़गांव में बनाए गए शौचालयों, मकानों तथा फर्जी राशन कार्डों की शिकायत की गई थी। समाधान दिवस प्रभारी ने जांच बीडीओ सरसावा को सौंपी और बीडीओ ने जांच उसी ग्राम सचिव को सौंप दी, जिसके खिलाफ शिकायत थी।
विज्ञापन

भाजपा नेता तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र काम्बोज ने ग्राम बड़गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा गांव में शौचालय, सरकारी मकान निर्माण तथा अपात्रों के राशन कार्ड बनवाने तथा अपात्रों को इसका लाभ पहुंचाने की शिकायत समाधान दिवस में की थी। काम्बोज ने बताया कि समाधान दिवस अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी सरसावा को प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए थे। खंड विकास अधिकारी ने शिकायत की जांच गांव में तैनात उसी ग्राम पंचायत अधिकारी को सौंप दी, जिसकी शिकायत की गई थी। वीरेंद्र काम्बोज ने बताया कि पंचायत अधिकारी उन पर शिकायती पत्र को वापस लेने का दबाव बना रहा है। काम्बोज ने डीएम से गांव में तैनात पंचायत अधिकारी का तबादला करके किसी अन्य अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। उधर, ग्राम पंचायत अधिकारी का कहना है कि आरोप मिथ्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें