अंबेहटा (सहारनपुर)। ढकदेई गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच के साथ समापन हो गया। फाइनल मैच ढकदेई और खेड़ा अफगान की टीम के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले खेलते हुए खेड़ा अफगान टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में खालिद के 23 रनों के सहयोग से 78 रनों बनाए। जवाब में ढकदेई की टीम ने मात्र 7 ओवरों में ही लक्ष्य को पार कर जीत हासिल की। ढकदेई की ओर से गांधी पंवार ने 27 रन बनाएं। अंपायर की भूमिका अनीस और मनीष रहे। विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गई। ट्राफी मुख्य अतिथि यूथ गुर्जर फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष और सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय चौधरी ने प्रदान की। इस दौरान रिंकू पंवार, प्रवेज, भंवर सिंह, सुशील शर्मा, राकेश प्रधान, सतीश गुर्जर, संदीप कुमार, बबलू, राहूल चौधरी, मोहित, अंकित, रचिन, संजय कुमार, जावेद, अख्तर, विदित पंवार आदि लोग उपस्थित रहे।