फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के प्रवेश पत्र पर लगा दिए छात्राओं के फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर कृषि इंटर कालेज में कक्षा 11 (एजी) के परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड से जारी किए गए प्रवेश पत्रों में बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। कुछ छात्रों के प्रवेश पत्रों पर छात्रा का फोटो लगा है, जबकि कई प्रवेश पत्रों में दूसरे छात्रों के फोटो लगे होने से परीक्षार्थी और कालेज स्टाफ परेशान हैं। अन्य कालेज में भी इस तरह त्रुटियां बताई जा बताई जा रही है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा छह फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड सी जारी परीक्षा कार्यक्रम में एग्रीकल्चर पार्ट एक की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होंगी। शुक्रवार को गोचर कृषि इंटर कालेज में छात्रों को प्रवेश पत्र वितरित किए गए तो वे हैरान रह गए। कुछ छात्रों के प्रवेश पत्र में छात्राओं के फोटो लगे थे, जबकि कई छात्र ऐसे छात्र थे, जिनके प्रवेश पत्रों में उनके फोटो के स्थान पर दूसरे फोटो छपे हैं। इससे परीक्षार्थी परेशान हैं। उन्हें डर है कि कहीं उनकी मार्कशीट में भी फोटो प्रवेश पत्र की तरह न आ जाए। छात्रों का कहना है कि जब इस बारे में उन्होंने कालेज स्टाफ से जानकारी दी तो स्टाफ ने उनसे दो फोटो जमा कराने के लिए कहा है। इस संबंध में प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चौहान ने बतायाकि प्रवेश पत्रों में छात्रों का फोटो गलत छपे होने की सूचना जल्द ही बोर्ड को दी जाएगी। छात्रों के फोटो लेकर वेरिफिकेशन कराकर परीक्षा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें