फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिलों के गेट कांटों पर पडे छापों से मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिलों के गेट कांटों पर पडे़ छापों से मचीअफरातफरी
विज्ञापन

सहारनपुर। तौल पर कड़ी निगरानी रखने के लिए गन्ना विभाग ने सोमवार देर रात सभी चीनी मिलों के गेट कांटों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सभी कांटे सही पाए गए। अधिकारियों ने मिल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि मिल के यार्ड में अलावा की व्यवस्था तत्काल की जाए।
सोमवार रात रात 11 बजे से सुबह 4 बजे के बीच जिले की सभी चीनी मिलों के मिल गेट पर स्थापित तौल कांटों पर एक साथ छापेमारी कर निरीक्षण किया गया। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने स्वयं चीनी मिल देवबंद और नानौता के मिल गेट पर छापे मारे, इस टीम में यशपाल सिंह, प्रभारी गन्ना विकास निरीक्षक भी रहे। गांगनौली चीनी मिल पर सहायक चीनी आयुक्त चंदन कुमार वर्मा की टीम ने छापा मारा। इसी प्रकार सरसावा चीनी मिल में गन्ना समिति सरसावा के विशेष सचिव पीके सिंह ने अभियान चलाया तथा शेरमऊ चीनी मिल के कांटों की जांच की कमान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शेरमऊ मणिकांत कुमार और ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गांगनौली एसपी सिंह ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि यह अभियान इतना गोपनीय था कि चीनी मिलों के अधिकारियों को इसकी भनक नहीं लग पाई। छापेमारी अभियान में सभी चीनी मिलों के कांटे जांच में सही पाए गए। रात में हो रही बारिश के कारण बढ़ी ठंड को देखते हुए सभी चीनी मिलों के अध्यासी/प्रधान प्रबंधकों को निर्देश दिए कि वे चीनी मिल यार्ड और मिल के कांटों के आसपास अलाव की तत्काल व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें